टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

BJP के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का निधन, कई दिनों से थे बीमार

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने से उनकी तबीयक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनकी इलाज चल रहा था। उन्हें अस्पताल में देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले भी जोशी की तबीयत खराब होने की खबरे सामने आती रही हैं। दरअसल, शुगर बढ़ने के कारण उनकी तबीतय बिगड़ गई थी।

Related Articles

Back to top button