उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा किसी को भी बना सकती है आतंकी’, वाराणसी में बोलीं डिंपल यादव

वाराणसी: विजयदशमी के दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव वाराणसी पहुंची। वाराणसी में डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा किसी को भी आतंकवादी घोषित कर सकती है।

दरअसल, वाराणसी जिले के कचहरी स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार पर डिंपल यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान डिंपल यादव ने यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पर भी निशाना साधा। डिंपल ने कहा कि भाजपा ने किसानों को भी आतंकवादी कहा, जो देश के लिए और इनके खुद के लिए घातक होगा। मीडिया द्वारा समाजवादी विजय रथ यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पूर्व सांसद डिंपल ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेकर आए हैं। समाजवादी विजय यात्रा बहुत सार्थक साबित होगी।

मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि यूपी में एक नई सरकार बनेगी, जो इस प्रदेश का भविष्य संवारने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये किसी को भी आतंकवादी बना देते हैं। ये इनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है। इससे पहले डिंपल यादव ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। वरिष्ठ पुरोहित व सपा के वरिष्ठ नेता विजय बाबू मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे। मंदिर से बाहर निकलने के बाद डिंपल ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मां का दर्शन करने आईं हैं।

Related Articles

Back to top button