उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देवरियाफीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन

जन्मेजय सिंह

देवरिया/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल गुरूवार की देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि श्री सिंह को गुरूवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां हालत गंभीर होने पर उन्हे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दिवगंत विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वह देवरिया जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर गौरीबाजार कस्बा के देवगांव के निवासी थे। उनका शव देवरिया लाया जा रहा है जहां उनकी अंत्येष्टि की जायेगी। उनके उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं।

निधन की खबर से शोक

जन्मेजय सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में शोक फैल गया। शुक्रवार की सुबह ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए। लोग सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। थोड़ी देर पहले विधायक का पार्थिव पार्थिव शरीर उनके देवरिया स्थित आवास पर पहुंचा है। इस वक्‍त उनके आवास पर समर्थकों, शुभचिंतकों की भारी भीड़ है।

सात जुलाई 1945 को जन्मे श्री सिंह ने पिछले महीने ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। वह विधानसभा के मौजूदा सत्र में भाग लेने लखनऊ आये थे। श्री सिंह भाजपा के टिकट पर 2012 में 16वीं और 2017 में 17वीं विधानसभा के चुनाव में विजयी रहे है।

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मत्यु हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

भाजपा ने कर्मठ कार्यकर्ता और जनता ने सच्चा हितैषी खोया : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि भाजपा ने समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने सच्चा हितैषी खो दिया है। श्री सिंह का गुरूवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे।

श्री योगी ने ट्वीट कर कहा “ देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।ॐ शांति।

गौरतलब है कि श्री सिंह भाजपा के तीसरे विधायक है जिनका इसी महीने निधन हुआ है। इससे पहले अमरोहा के नौगांव सादात सीट के विधायक एवं कबीना मंत्री चेतन चौहान की 16 अगस्त को मृत्यु हो गयी थी जबकि दो अगस्त को कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र की विधायक एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरूण की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी थी।

Related Articles

Back to top button