उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराजनीतिराज्य

गाजियाबाद में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

Ghaziabad News : भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग” में केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य करें।
अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया द्वारा की गई
प्रशिक्षण वर्ग के इस चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सतेन्द्र सिसोदिया जी ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ सरकार की योजनाओं को समाज तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा किया गया
वहीं सत्र का संचालन एवं स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button