बिहारराज्य

बिहार : दानापुर में नाव नदी में पलटी,10 लोग अभी भी लापता

पटना : बिहार की राजधानी पटना के पास रात एक बड़ा हादसा हो गया। राजधानी से सटे दानापुर में शेरपुर के पास यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई। इस नाव पर लगभग 55 लोग सवार थे। यात्रियों में पुरुषों के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। प्रशासन के मुताबिक इनमें से अधिकांश लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन 10 लोग अभी भी लापता है। गोताखोरों की मदद से इनकी तलाश की जा रही है। वैसे स्थानीय लोगों के मुताबिक लापता लोगों की संख्या 15 से 20 है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। नाव पर सवार कुछ लोग तैर पर किनारे पर लौटे आये। उन्हीं की निशानदेही पर लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के रहने वाले लोग रविवार को गंगा नदी पार कर अपने मवेशियों का चारा लाने गए थे, लेकिन शाम को लौटने के दौरान नाव नदी की मुख्य धारा में पड़ गई और पलट गई। नाव पर लगभग 55 लोग सवार थे। पुलिस और प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचाने और खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button