टॉप न्यूज़बिहारराज्य

दानापुर के गंगा नदी में डूबी नाव, 50 से भी अधिक लोग थे सवार, इतने लोग हैं लापता

बिहार : बिहार (Bihar) के दानापुर (Danapur) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी एक नाव (Boat) के डूबने से करीब 10 लोग लापता हैं। लापता लोगों के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ (NDRF) की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है और लोगों को ढूंढकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

दरअसल यह हादसा बिहार की राजधानी से सटे दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां करीब 55 लोगों को लेकर जा रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई। इस हादसे पर दानापुर के एसडीएम का कहना है कि नाव पर करीब 50-54 लोग सवार थे। जिनमें 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी और लापता लोगों को खोजने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था।

जानकारी के मुताबिक नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के बांदा से सामने आया था। जिसमें दोपहर के समय एक नाव में सवार होकर जा रहे यात्रियों की नाव यमुना नदी में डूबने से कई लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं कुछ लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया था।

Related Articles

Back to top button