मध्य प्रदेशराज्य

भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

टीकमगढ़ : दिनाँक 10/02/2023 को सूचनाकर्ता श्रीमती कुँवर पत्नि राजेन्द्र सेन उम्र 25 वर्ष निवासी रतवास थाना बम्हौरी कला ने सूचना दी थी कि अज्ञात कारण से उसके पति राजेन्द्र सेन पिता प्रभू सेन उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई। सूचना पर मर्ग क्रमाक 2/23 धारा 174 जाफौ की कायमी की जाकर जाँच की गई। बाद सीएचसी पलेरा से मृतक के शव का डाक्टर पैनल द्वारा PM किया गया। डाक्टर पैनल द्वारा पी.एम. रिपोर्ट में मृतक राजेन्द्र सेन की मौत का कारण ASPHYXIA DUE TO STRANGULATION होना लेख किया। संपूर्ण मर्ग जांच में आये साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आये कि दिनाँक 10/02/2023 को दोपहर 02:00 बजे मृतक राजेन्द्र सेन अपनी माँ रति सेन से 1000 रुपये माँग रहा था, माँ ने रुपये देने से मना किया तो राजेन्द्र सेन माँ से विवाद करने लगा। दोपहर 02/30 बजे झगड़े की सूचना जरिये मोबाइल अपने छोटे लङके ग्यासी सेन को दी।

आरोपी ग्यासी सेन मौके पर आया और बड़े भाई राजेन्द्र सेन को झगङा करने से मना किया। इसी दौरान दोनो भाइयों में भी झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी ग्यासी सेन द्वारा अपने बड़े भाई राजेन्द्र सेन पिता स्व० प्रभू सेन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रतवास की गला दबा कर हत्या कर दी। मृतक राजेन्द्र सेन की पत्नि कुंवर सेन का अपने देवर ग्यासी से प्रेम प्रसंग था जिस कारण आरोपिया श्रीमती कुंवरसेन द्वारा देवर ग्यासी सेन को पुलिस कार्यवाही से बचाने के लिये जानबूझकर मिथ्या रिपोर्ट लेख कराकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई। मर्ग जांच उपरान्त आरोपियान ग्यासी सेन पिता स्व० प्रभू सेन उम्र 22 वर्ष व श्रीमती कुँवर पत्नि राजेन्द्र सेन उम्र 25 वर्ष दोनो निवासी ग्राम रतवास के विरुद्ध थाना बम्हौरी कला में अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 302,201,34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ प्रशान्त खरे महोदय टीकमगढ सीताराम ससत्या के निर्देशन व एसडीओपी महोदय जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन मे मामले के आरोपी ग्यास प्रभू सेन उम्र 22 वर्ष व श्रीमती कुँवर पत्नि राजेन्द्र सेन उम्र 25 वर्ष दोनो निवासी ग्राम रतवास को अपराध कायमी के 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जतारा पेश किया गया जहाँ से आरोपियान को जेल भेज दिया गया।

आरोपियान की गिरफ्तारी में उनि रश्मि जैन थाना चार्ज बम्हौरी कला उनि ब्रजेन्द्र सिंह घोषी चौकी चार्ज कर, सुनि अवधराज सिंह, प्रार 433 अब्दुल मुईन, प्रार 161 मुकेश कुशवाहा, प्रआर 156 शैलेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर 378 धर्मेन्द्र नायक प्रार 117 नरेंद्र लोधी, आर 516 दीपक मिश्रा, आर 293 रोहित घोष, आर 549 संगम नायक, आर 577 नागेन्द्र यादव आर 116 तरुण गंधर्व आर 402 अभिनेष यादव ,662 रजनी , 465 रामसखी की विशेष + भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button