उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी में 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 19 फरवरी को बजट पेश करेगी सरकार

लखनऊ, 29 जनवरी, दस्तक टाइम्स (ब्यूरो) : राज्यपाल पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा. माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार सत्र शुरू होने के अगले दिन यानी 19 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेगी. योगी सरकार का यह आखिरी बजट हो सकता है। कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा का बजट सत्र अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज शुक्रवार को यूपी विधानसभा में बजट सत्र शुरू करने की अपनी मंजूरी दे दी है. यह सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा।

राज्यपाल पटेल के अभिभाषण के साथ यह बजट सत्र शुरू होगा। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार सत्र शुरू होने के अगले दिन यानी 19 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेगी। योगी सरकार का यह आखिरी बजट हो सकता है। अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह बजट सत्र अहम हो सकता है। विधानसभा सचिवालय की ओर से आज शुक्रवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि राज्यपाल ने यूपी विधानसभा में 2021 के पहले सत्र के लिए 18 फरवरी (गुरुवार) को 11 बजे विधानसभा मंडप, विधान भवन में आहूत किया है। इस दौरान राज्यपाल प्रदेश के विधान मंडल के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगी।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

राज्यपाल 22 को जाएंगी मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 22 फरवरी से बजट सत्र इसी तरह मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 33 दिनों तक चलने वाले बजट सत्र को हरी झंडी दे दी। राज्य में कोरोना संकट के चलते पिछले 7 महीने से प्रोटेम स्पीकर ही सदन की कार्यवाही और कामकाज देख रहे हैं, माना जा रहा है कि बजट सत्र में नए स्पीकर का चुनाव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button