मनोरंजन

नया साल मना मुंबई वापस लौटे आलिया-रणबीर और दीपिका-रणवीर

नया साल मना मुंबई वापस लौटे आलिया-रणबीर और दीपिका-रणवीर

सवाई माधोपुर : नया साल मनाने के बाद बॉलीवुड के आधा दर्जन से अधिक सितारे शनिवार को रणथंभौर से मुंबई लौट गए। सभी सितारे पहले रणथंभौर से सडक़ मार्ग से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी और परिवार के अन्य सदस्य न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए 29 दिसंबर को रणथंभौर पहुंचे थे।

बॉलीवुड सितारों ने अपनी 5 दिन की विजिट के आखिरी दिन आलिया, रणबीर, दीपिका और रणवीर सवाई माधोपुर के कुछ अधिकारियों से भी मिले। जिन्होंने चारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
इससे पहले शुक्रवार को सभी बाघ की साइटिंग के लिए गए।

बाघ के दीदार नहीं हुए

नववर्ष सेलिब्रेट करने रणथंभौर आए फिल्म स्टार रणबीर कपूर व आलिया भट्ट ने शुक्रवार शाम की पारी में वन भ्रमण किया। इस दौरान दोनों ने जोन नंबर चार में विचरण कर रहे वन्यजीवों की अठखेलियां देखी, लेकिन उन्हें बाघ के दीदार नहीं हुए। फिल्म स्टार रणवीर सिंह व उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने होटल में दिन व्यतीत किया।

[divider][/divider]

यह भी देखे: सिविल कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहीं यह बात – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

फिल्मी सितारे जयपुर से कार द्वारा 29 दिसम्बर को रणथम्भौर स्थित एक सेवन स्टार होटल पहुंचे थे। इस दौरान यहां फिल्म सितारे रणबीर कपूर व आलिया भट्ट के रणथम्भौर में सगाई करने की अफवाह जोरों पर रही। कहा गया कि वे अपनी वेडिंग डेस्टीनेशन की तलाश में यहां आए हैं, लेकिन यह कोरी अफवाह ही निकली। उनके साथ फिल्मी जोड़ा रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण भी रणथम्भौर पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button