उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त व वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त रहे वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शर्मा का बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है कि ज्ञानेंद्र शर्मा के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। उनका निधन संपूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

गौर हो कि ज्ञानेन्द्र शर्मा झांसी के मूल निवासी थे। वहीं वो 70 के दशक में लखनऊ आए थे। यहां समाचार भारती के ब्यूरो प्रमुख रहने के बाद कई मीडिया संस्थानों में उच्च पद पर कार्यरत रहे।

Related Articles

Back to top button