उत्तर प्रदेशराज्य

5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार, साथ रहने की जिद पर परिवार में मचा बवाल; पुलिस ने संभाला मामला

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रिश्तों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां का अपने ही दामाद के साथ प्रेम-प्रसंग सामने आने के बाद परिवार में जमकर हंगामा हुआ। महिला और उसके दामाद के बीच रिश्ते की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

फोन पर बातचीत और मुलाकातों के बाद बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक, महिला मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि उसका दामाद कुरावली के सोनई अशोकपुर गांव का निवासी बताया गया है। दोनों के बीच काफी समय से फोन पर बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया।

जब महिला के पांचों बच्चों को अपनी मां और दामाद के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। बच्चे मौके पर पहुंचे और मां के इस फैसले पर आपत्ति जताई। इसके बाद खरगजीत नगर इलाके में परिजनों के बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों से पूछताछ

मोहल्ले में विवाद बढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप कर हंगामा शांत कराया। इसके बाद महिला, उसके दामाद और बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि महिला और उसका दामाद किस परिस्थिति में इस रिश्ते में आए तथा क्या दोनों अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं।

अलीगढ़ का मामला भी आया था चर्चा में

मैनपुरी की इस घटना के बाद अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र का एक चर्चित मामला भी याद किया जा रहा है। वहां बेटी की शादी तय होने के बाद उसकी मां और होने वाले दामाद के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू होने की बात सामने आई थी। आरोप था कि महिला नकदी और जेवर लेकर दामाद के साथ घर से चली गई थी।

दोनों के बालिग होने के कारण महिला ने पुलिस की मौजूदगी में दामाद के साथ जाने की इच्छा जताई थी। बाद में दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव में रहने लगे थे, जहां दामाद फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा था।

Related Articles

Back to top button