उत्तराखंड

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक, राहत-बचाव और इलाज के लिए दिए सख्त निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुए वाहन हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में हुई जनहानि को लेकर मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक और संवेदना
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

घायलों के उपचार के लिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घटना की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और सभी आवश्यक कदम समय पर सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related Articles

Back to top button