उत्तर प्रदेशउत्तराखंडटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून, 21 अगस्त 2021, (दस्तक ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन की आइसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार रात 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह तबीयत खराब होने के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में चार जुलाई से भर्ती थे।

वहीं कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है उन्होंने ट्वीटर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल हम सभी के मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत कल्याण सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शान्ति

Related Articles

Back to top button