उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सहजनवां क्षेत्र में बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण

गोरखपुर : अयोध्या में शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर देर शाम अपनी कर्मभूमि गोरखपुर पहुंचने के बाद कोराना की समीक्षा में लग गए। कल देर रात तक समीक्षा करने के बाद रविवार सुबह चार बजे से पूजा-पाठ के बाद पीठाधीश्वर, गोरक्षपीठ, महंत योगी आदित्यनाथ महाराज ने आज गोरखपुर प्रवास के दौरान प्रातः गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने सहजनवां क्षेत्र में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीकाॅप्टर से ही फर्टिलाइजर के निर्माण कार्य और जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण की प्रगति भी देखी। निरीक्षण के बाद उनका हेलीकाॅप्टर सर्किट हाउस परिसर में उतरा। जहां से वह पहले रेलवे अस्पताल और फिर एम्स का निरीक्षण करने गए। मुख्यमंत्री एक बार फिर सर्किट हाउस पहुंच गए हैं। वहां वह बाढ़ से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर बलिया के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी का आज बलिया तथा वाराणसी जाने की भी कार्यक्रम है। वहां रवाना होने से पहले उन्होंने गोरखपुर में रविवार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले उनको सुबह 10 बजे बलिया के लिए रवाना हो जाना था लेकिन अब वह 12 बजे से बाद जाएंगे। इसके बाद वह रेलवे अस्पताल तथा एम्स का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फिर बलिया के लिए रवाना होंगे। बलिया जाने से पहले बाढ़ से बचाव की तैयारियों को लेकर सॢकट हाउस में बैठक करने की सूचना भी सूत्रों से मिल रही है।

Related Articles

Back to top button