अन्तर्राष्ट्रीय

CIA के रिटायर्ड टॉप अफसर ने कहा- ‘पाकिस्तान शायद दुनिया का सबसे ख़तरनाक देश’

attack-on-nato_pakistan_ameस्तक टाइम्स/ एजेंसी. नई दिल्ली (9 अक्टूबर): पाकिस्तान दुनिया का शायद सबसे ख़तरनाक देश है। यह कहना है अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के एक रिटायर्ड अधिकारी का। जून 2014 में रिटायर हो चुके शीर्ष खुफिया अधिकारी केविन हल्बर्ट ने अपनी इस शंका के पीछे पाकिस्तान में आतंक के लगातार खतरे, असफल अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते न्यूक्लियर शस्त्रागार को मुख्य वजह बताया है।

‘द साइफर ब्रीफ’ में लिखे एक लेख में केविन ने पाकिस्तान के बारें में अपनी राय को जाहिर किया। केविन ने लिखा- ”जबकि पाकिस्तान दुनिया में सबसे खतरनाक देश नहीं है, फिर भी शायद यह दुनिया के लिए सबसे खतरनाक देश है। इस तरह पाकिस्तान के साथ करीबी और निरंतर बने हुए अमेरिकी अनुबंध का एक गंभीर मामला बनाया जा सकता है।”

केविन हल्बर्ट कई बार सीआईए चीफ ऑफ स्टेशन और डेप्यूटी चीफ ऑफ स्टेशन के तौर पर सेवा करने के दौरान कई बार विदेशी दौरों पर जा चुके हैं। उन्होंने बताया, ”आतंक के खतरों से भरी एक असफल अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते एक न्यूक्लियर शस्त्रागार के तौर पर पाकिस्तान के पास किसी अन्य देश की तुलना में पूरी क्षमता है। जो कि अमेरिकी नीति-निर्माताओं के लिए और बुरे सपने बन कर आ सकता है।”

उन्होंने कहा कि यह बात पसंद आए या ना आए, पाकिस्तान एक ऐसी बैंक या कंपनी की तरह है। जो काफी बडी़ मानी जाती है। साथ ही जिसके असफल होने के पूरे अवसर हैं। इसका कारण है कि इसकी पूरी अर्थव्यवस्था में एक नकारात्मक हलचल (रिपल इफेक्ट) है।

केविन ने कहा, ”एक असफल देश होने के साथ साथ दुनिया में छठे सबसे बड़े देश का प्रेत एक अनुमानित प्रलय की तरह है। जिसके दूरगामी परिणामों का प्रभाव पूरी दुनिया पर होगा।” इसके साथ ही उन्होंने सिफारिश की है कि इसके बाद भी इसे जोखिम में डालने की बजाय और जितना आगे बढ़ा जा सकता हैं, हमें पाकिस्तान के साथ अपने अनुबंध के स्तरों को बढ़ाना चाहिए। ना कि कम करना चाहिए।

केविन ने कहा, पाकिस्तान में चल रही कई ट्रेंड लाइन्स गलत दिशा में जाती प्रतीत हो रही हैं। सालों से पाकिस्तान ने भारत के साथ संघर्ष के लिए हमले में जिहादी आतंकियों का इस्तेमाल करने को जायज महसूस किया। इसने दोहरा खेला। जहां इसने (पाकिस्तान ने) अच्छे (गुड) अतिवादी मुस्लिम कट्टरपंथियों का समर्थन किया। जिन्होंने भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वार चालू रखा। जबकि दूसरी तरफ बुरे (बैड) मुस्लिम अतिवादी मुस्लिम कट्टरपंथियों को नियंत्रित करने की कोशिश करने में लगा रहा। जो कि पाकिस्तान देश को नीचे लाने में लगे रहे।”

 
 
 

Related Articles

Back to top button