ब्रेकिंगमध्य प्रदेशराज्य

दसवीं की छात्रा से छह माह तक दुष्कर्म, गर्भवती

सोनीपत : शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छह माह तक दुष्कर्म (Misdeed) करने का मामला सामने आया है। अब छात्रा गर्भवती (Pregnant) हुई तो परिजनों को पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया।

पुलिस (police) ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित व उसके परिजनों के रात को भागने के दौरान छात्रा के परिजनों व अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी के साथ मूलरूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) व फिलहाल उनके पड़ोस में रहने वाले युवक सुशील ने दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि युवक ठेकेदार के पास काम करता है। करीब छह महीने पहले उसने उसकी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसकी बेटी को बताया था कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बाद दुष्कर्म करता रहा। उसने छात्रा को शादी करने का भी भरोसा दिया।

बीते 25 अगस्त को छात्रा की तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां उसके करीब चार माह की गर्भवती होने का पता लगा। जिस पर छात्रा ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। आरोप है कि जब युवक के परिजनों को इस बारे में कहा तो उन्होंने 20000 रुपये देने और चुप रहने की धमकी दे डाली। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच रात को आरोपी ने सामान लेकर भागने का प्रयास किया तो लड़की के परिजनों व लोगों ने उसे दबोच लिया। युवक को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

Related Articles

Back to top button