ज्ञान भंडार

CM की घोषणा :पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें, स्टेशन रोड का नाम गुरु गोविंद सिंह पथ होगा

6_1482227458रांची।सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 350वीं जयंती के अवसर पर झारखंड में भी भव्य प्रकाशोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जमशेदपुर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन होगा। रांची के स्टेशन रोड का नाम अब गुरु गोविंद सिंह पथ होगा। ये घोषणाएं मंगलवार को सीएम रघुवर दास ने की। सिख समुदाय का योगदान अतुलनीय…
– सीएम मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में प्रकाशोत्सव मनाने के लिए आयोजित बैठक में राज्यभर के गुरुद्वारे से आये प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
– उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधियों से राज्यस्तरीय कमेटी बनाकर अपने सुझाव सरकार को देने को कहा। जमशेदपुर में होनेवाले प्रकाशोत्सव की तिथि भी कमेटी द्वारा तय की जायेगी।
– मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक सिख समुदाय का योगदान अतुलनीय है। गुरु गोविंद सिंह जी ने देश के लिए काफी कम उम्र में बलिदान दिया।
– वे महान योद्धा एवं समाज सुधारक होने के साथ साथ अच्छे कवि भी थे। गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी को झारखंड के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा।
जमशेदपुर स्थित पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी का नामकरण भी गुरु गोविंद सिंह नगर
– स्टेशन रोड, रांची का नामकरण गुरु गोविंद सिंह जी रोड किया जायेगा। जमशेदपुर स्थित पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी का नामकरण भी गुरु गोविंद सिंह नगर होगा। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा।
– पटना में होनेवाले प्रकाशोत्सव के लिए रांची, जमशेदपुर और धनबाद से स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग काॅलेज खोलने के सुझाव पर उन्होंने कहा कि इसके लिए रियायती दर पर भूमि देने से संबंधित नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही अल्पसंख्यक आयोग का भी गठन किया जायेगा। इसमें सिख समुदाय के लोगों को उचित स्थान दिया जायेगा।
पंजाबी समाज ने देश के लिए बलिदान दिया है
– सीएम ने कहा कि गुरू गोबिन्द सिंह जी ने ऊंच-नीच, जात-पात एवं समाज में विभेद को समाप्त करते हुए मानवता का संदेश दिया। पंजाबी समाज ने देश के लिए बलिदान दिया है। वे समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा संचालित विद्यालयों में अन्य समाज के बच्चे विशेषकर गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन विद्यालयों में भी शिक्षा के साथ-साथ हुनर प्राप्त हो, इसके लिए कार्य करने की जरूरत है। भावी जीवन के लिए डिग्री के साथ-साथ हुनर की भी आवश्यकता है।
– इस बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, राज्यभर के गुरुद्वारे से आये अध्यक्ष व सचिव के साथ सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button