उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

CM योगी ने भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या । अयोध्या में मध्यस्थता के जरिये सुलझाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद सुप्रीम कोर्ट छह अगस्त से मामले पर रोजाना सुनवाई करने के फैसले के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के बाद अब भगवान राम की नगरी अयोध्या का दौरा करने शनिवार को पहुंचे। करीब तीन घंटा के इस दौरे में सीएम योगी ने अयोध्या में कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अयोध्या फोरलेन सरयू पुल से भगवाम राम की प्रतिमा के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका आठवां दौरा रहा।

सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर आंदोलन के पर्याय रहे रामचंद्रदास परमहंस को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद मीरापुर दोआबा में भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। करीब तीन घंटा तक रुके रहेंगे और कई परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां वह 133 करोड़ की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक 221 मीटर ऊंची राम प्रतिमा काम शुरू हो गया है। इसमें 151 मीटर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र बनेगा और नीचे 50 मीटर ऊंचा बेस बनेगा। इसमें राम कथा का म्यूजियम, लाइब्रेरी, राम जन्मभूमि मंदिर का इतिहास दर्शाने वाली सामग्री व देश विदेश की राम लीलाओं से जुड़े दुर्लभ चित्र लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री 12:15 से दो बजे तक दिगंबर अखाड़ा में रहेंगे। दिगंबर अखाड़ा में बने अतिथि गृह का लोकार्पण करने के साथ परमहंस को श्रद्धांजलि देंगे। दिगंबर अखाड़ा से वे गुप्तारघाट के माझा जमथरा जाएंगे। दिन में 2:55 बजे उनकी वापसी प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button