पंजाब

CM भगवंत मान आज पंजाब को देंगे नई सौगात, लोगों को मिलेगी खास सुविधा

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को एस.ए.एस. नगर के लोगों को पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस समर्पित करेंगे। आज करीब 11.30 मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उक्त इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें मरीजों को ओपीडी से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक की सुविधा रहेगी। साथ ही लेबोरेटरी मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, वीरोलॉजी, हेमाटोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, क्लीनिकल एंड सेलुलर ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी, जेनेटिक्स, ट्रांसफूज्यन मेडिसिन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर, सुपर स्पेशयलिटी आदि एडवांस सुविधाएं होंगी। इतना ही नहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यहां के माहिर राज्य के अन्य जिलों के अस्पतालों को भी सलाह देंगे। वहीं मुख्यमंत्री 4 जोनल दफ्तर भी लोगों को समर्पित करेंगे। बता दें कि सरकार ने बजट सत्र-2022 में इस संबंध में घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button