BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWSउत्तराखंडफीचर्ड

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से किया कन्या-पूजन

देहरादून, 14 अक्टूबर 2021 (दस्तक ब्यूरो) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु देवी मां दुर्गा की भक्ति लीन हैं। आज नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही नवरात्र संपन्न हो जाएंगे। कन्या पूजन के साथ ही माता रानी की कृपा प्राप्त करने का उत्तम संयोग है। वहीं दून वासियों ने नवरात्र की अष्टमी आस्था और उल्लास के साथ मनाई। घर एवं मंदिरों में माता के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान व्रती लोग ने घरों में कन्याओं को जिमाया। माता के मंदिरों में कन्या पूजन के साथ माता के जयकारे भी लगते रहे। मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

Related Articles

Back to top button