मध्य प्रदेशराज्य

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलश्री और बीजा का पौधा रोपा

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में “जिन्दगी-द होप ऑफ चेंज” संस्था के सदस्य डॉ. आशीष कुमार शर्मा, रोहित उपाध्याय, अक्षत गुप्ता के साथ मौलश्री और बीजा का पौधा रोपा।

संस्था के सदस्य गरीबों को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने और पौध-रोपण कार्यों में सक्रिय है। अंकुर योजना संस्था द्वारा 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। कोरोना कर्फ्यू में अनेक हॉस्पिटल्स में 25 हजार से अधिक जरूरतमंद मरीज एवं उनके परिवारजन को निःशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही पोस्ट कोविड स्टेप डाउन यूनिट में गरीब और निराश्रित बुजुर्गों को 15 दिन डाक्टरों की देख-रेख में रखकर उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। संस्था के सदस्यों ने इस साल 1200 से अधिक लोगों को ब्लड डोनेट किया है। संस्था के अभियान “करें कपड़े दान-बनाये जीवन महान” में जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े, कम्बल आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।

आज रोपे गए मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। बीजा का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी लकड़ी फर्नीचर बनाने के काम में आती है।

Related Articles

Back to top button