उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

धान क्रय केन्द्रों पर अनियमितता करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : yogi

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्थापित किए गए धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि उन्हें कोई समस्या हो, तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी किसानों को सहूलियत प्रदान करने के मद्देनजर रणनीति तैयार करें। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों में अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

मंगलवार तक रिपोर्ट करानी होगी उपलब्ध

मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में धान क्रय की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय से प्रदेश के सभी जनपदों को भेजे गए नोडल अधिकारी इस बात की समीक्षा करें कि सभी जनपदों में जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, अपर जिलाधिकारियों-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उप जिलाधिकारियों-उप पुलिस अधीक्षकों, नायब तहसीलदारों-निरीक्षकों द्वारा किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया गया है अथवा नहीं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक शासन को उपलब्ध कराई जाए। जिन जनपदों में कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं, उन जनपदों में जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए।

जरूरतमंद किसान का धान हर हाल में खरीदा जाए : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद किसान का धान हर हाल में खरीदा जाए। धान क्रय केन्द्रों पर बोरों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की जाए। धान क्रय केन्द्र पर किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने की दिशा में निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता से किसानों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़े:- गुजरात एटीएस ने दाऊद के गुर्गे अब्दुल मजीद कुट्टी को पकड़ा, 24 साल से था फरार – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button