BREAKING NEWSCrime News - अपराधLucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेश

औरैया सड़क हादसे पर योगी की सख्त कार्रवाई, दो थानाध्यक्षों को किया निलम्बित

मृतकों को दो लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक घोषणा

आईजी व एडीजी से मांगी तत्काल रिपोर्ट

लखनऊ (राघवेन्द्र प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में आज हुए सड़क हादसे में प्रवासी कामगारों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बॉर्डर के दोनों थानाध्यक्षों पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री योगी ने फतेहपुर सीकरी, आगरा और कोसी कलां, मथुरा के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मामले को लेकर एसएसपी, आईजी और एडीजी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। सीएम योगी ने हादसे में मृत हुए व्यक्तियों के परिजनों को दो—दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद की भी घोषणा की है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रकट की संवेदना

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने व घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने को कहा, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री दोनों ट्रक मालिकों पर आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को जब्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बॉर्डर क्षेत्रों में असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति ना चले। बॉर्डर क्षेत्रों में हर जिले में 200 बस जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखने के आदेश पहले ही दे रखे हैं। साथी ही श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि स्वीकृत की है। जिलाधिकारी इन आदेशों का कड़ाई से पालन करें।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1261529883542339584?s=20

सांसद रामशंकर कठेरिया

वहीं घटना को लेकर स्थानीय सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि मजदूरों को घर पहुंचाने के लिये प्रबंधन और बढ़ाया जाएगा। प्रवासियों के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी। हादसे में मारे गए मृतकों और घायलों को सरकार मुआवजा दे रही है।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आज शनिवार को तड़के सुबह ट्राला को डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें 24 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 36 लोग श्रमिक घायल हो गए हैं। हादसे के शिकार हुए ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने घटना को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल कहा कि जो मजदूर उत्तर प्रदेश में आते हैं या राज्य से गुजरते हैं, अधिकारी उनके भोजन और आश्रय की व्यवस्था करेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण औरैया में एक बड़ा हादसा हुआ।

मायावती ने मुख्यमंत्री से उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या होती है: पूर्व मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक गरीब प्रवासी मजदूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख। घायलों के लिए दुआएं। सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर भी, मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1261505898922471424?s=20

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के मारे जाने की खबरें दिल दहलानेवाली हैं। मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे। इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की मदद पहुंचाएगी। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रुपये की राशि दे।

मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?: प्रियंका

कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया कि औरैया की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?

या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या वो सब कुछ देख के अनजान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है। सभी मृतकों के पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक उनके परिवारवालों तक पहुंचाया जाए। सभी घायलों का समुचित इलाज हो। और इन सबकी आर्थिक मदद की जाए।

हादसे में मरने वालों की सूची

1. राहुल पुत्र विभूति निवासी गोललपुर पिण्डजौरा बोकारो झारखंड

2. नंद किशोर शेष अज्ञात

3. कनिलाल पुत्र महोत निवासी पिण्डजौरा बोकारो झारखंड

4. केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी पदम चक बाराचटटी गया बिहार

5. अर्जुन चौहान शेष अज्ञात

6. राजाजिला गोस्वामी निवासी गोपालपुर बोकारो झारखंड

7. मिलन निवासी दुमदुमी पुर्लिया पश्चिमी बंगाल

8. गोवर्धन कालिन्दी पुत्र गोरंगी कालिंदी पिण्डजौरा बोकारो

9. अज्ञात

10. अजीत महतो पुत्र अनिल महतो निवासी उपरवन्ती पुर्लिया पश्चिम बंगाल

11. चन्दन राजवर पुत्र झिकवारा राजवर निवासी दुमदुमी पुर्लिया पश्चिमी बंगाल

12. नकुल महतो शेष अज्ञात

13. सतेन्द्र बिहार शेष अज्ञात

14. गणेश राजेयार पुत्र टारू राजोयार पुर्लिया पश्चिमी बंगाल

15. अज्ञात

16. अज्ञात

17. उत्तम गोस्वामी पुत्र सुधीर निवासी गोपालपुर पिण्डजौरा झारखंड

18. कृति शेष अज्ञात

19. अज्ञात

20. डाक्टर महतो पुत्र गोपाल महतो निवासी पिण्डजौरा बाबूडीह झारखंड

21. अज्ञात

22. मुकेश पुत्र श्रीधर विश्वकर्मा निवासी उगापुर औराई संत रविदास नगर

23. अज्ञात

24. सोमनाथ गोस्वामी निवासी गोपालपुर पिण्डजौरा झारखंड

घायलों की प्राथमिक लिस्ट जो सैफई रेफर किए गए

1. दीपक पुत्र छोटेलाल (20) माधव निवासी अदारा कैरी थाना चन्दन कैरी बोकारो झारखंड

2. प्रताप सिंह पुत्र कन्हैया लाल निवासी कंधारी जालौन

3. संतोष पुत्र नगई निवासी गोरझामट सागर मध्यप्रदेश

4. ऊषा पत्नी संतोष निवासी गोरझामटजिला सागर मध्य प्रदेश

5. योगेश्वर पुत्र तारन कालिन्दी निवासी पुलगाड़ा पिण्डराजोरा बोकारो झारखंड

6. अर्जुन कुमार पुत्र अनात मोहते निवासी नमाटोला साहिबगंज मुजफ्फरपुर बिहार

7. गौरव पुत्र शिव प्रसाद भरडी टाडा सागर

8. शिवानी पुत्र संतोष निवासी गुरजामल देवरी सागर

9. सुशील पुत्र छोटेलाल ठाकुर हडियापुर कसरिया मोतीहारी बिहार

10. शिव प्रसाद पुत्र नब्बा निवासी गरडे टाडा सागर

11. सुनील कुमार पुत्र प्यारेलाल विश्वकर्मा निवासी उमापुर औरई भदोही उत्तर प्रदेश

12. नरेश माथुर पुत्र देवो माथुर निवासी बूंदली गोडा जिला चंदन त्यागी

13. अज्ञात 40 वर्ष पुरुष

14. अज्ञात 20वर्ष पुरुष

15. अज्ञात 24 वर्ष पुरुष

Related Articles

Back to top button