उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्यव्यापार

दिल्ली एनसीआर और पश्चिम यूपी में फिर बढ़ गए सीएनजी के दाम

गाजियाबाद और मेरठ में दो दिन में तीन रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े दाम।

Ghaziabad CNG rate : आज रविवार को एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ गए है। पिछले दो दिन में दूसरी बार सीएनजी की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे पश्चिम यूपी में सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले शुक्रवार को सीएनजी के रेट में बढ़ोत्तरी की गई थी।

दिल्ली में 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम
अब सीएनजी के नए अपडेट दाम के मुताबिक दिल्ली में 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। इससे पहले सीएनजी का रेट दो रुपये बढ़ाए गए थे। सीएनजी के दाम 77.09 प्रति किलोग्राम से बढ़कर 79.09 रुपये हो गए थे। बता दें भारत अपनी जरूरत के मुताबिक प्राकृतिक गैस आयात करता है। होर्मुज संकट के चलते ईंधन आयात में में कमी आई है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सीएनजी के रेट बढ़े हैं। अगर सीएनजी की कीमतें नहीं बढ़ाई जाती तो कंपनियों को भारी नुकसान होता।

गाजियाबाद और नोएडा में सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम
सीएनजी की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब सीएनजी का रेट 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मेरठ और मुजफ्फरनगर में सीएनजी 88.58 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। सीएनजी की बढ़ती कीमतों का असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button