मध्य प्रदेशराज्य

MP में जारी है सर्द हवाओं का दौर, 12 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश में शीत लहर का दौर जारी है. अधिकतर जिलों में दिन और रात के समय सर्द हवाएं चल रही है. न्यूनतम तापमान में भी अचानक गिरावट देखने को मिली है, जिससे लोगों को अब ज्यादा ठिठुरन का एहसास हो रहा है. रविवार-सोमवार की रात भी प्रदेश में सर्द भरी रही. कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी, उमरिया और रीवा में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा. वहीं राजधानी भोपाल समेत बड़े शहरों में सोमवार की शाम हाथ जमाने वाली सर्दी देखने को मिली. टू व्हिलर वाहन चालकों को सर्द हवाओं के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है.

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में सोमवार शाम होते ही ठंडी लहर का प्रभाव देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर राज्यों में बर्फबारी के कारण वहां से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं इसलिए तापमान में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि उमरिया में 6.4 और रीवा में 6.4, जबलपुर में 7.5, मलाजखंड में 9.7, सीधी में 9.4, सतना में 8.5, राजगढ़ में 8.4, ग्वालियर में जो भोपाल में 9.9, दतिया में 8.2, बैतूल में 10.5, उज्जैन में 10, दमोह में जो जबलपुर में 7.2, खजुराहो में 9, सागर में 9.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

वहीं, अधिकतम तापमान की बात की जाए तो मलाजखंड में सबसे कम अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिवनी में 22, जबलपुर में 23.3, भोपाल में 24.5, धार में 22.4, ग्वालियर में 23.6, पचमढ़ी में 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्का और मध्यम कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं, यहां हल्का और मध्यम कोहरा छाए रह सकता है। इसके अलावा प्रदेश की अन्य स्थानों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट आयी है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी, उमरिया और रीवा में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड के अलावा जबलपुर में 7.9 डिग्री, नौगांव 8.3 डिग्री, राजगढ़ में 8.4 डिग्री, सतना और दतिया में 8.5 डिग्री, मंडला 8.6 डिग्री, खजुराहो में 9 डिग्री, सागर में 9.2 डिग्री, सीधी में 9.4 डिग्री, भोपाल, ग्वालियर और दमोह में 9.9 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और बैतूल में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया.

आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई. पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सबसे कम रहा. वहीं मलाजखंड में 20.5 डिग्री, सिवनी में 22 डिग्री, धार में 22.4 डिग्री, जबलपुर में 23.3 डिग्री, ग्वालियर में 23.6 डिग्री और भोपाल में 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button