अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

मुंबई में एलर्ट, उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले पर कमांडो तैनात

मुंबई में एलर्ट, उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले पर कमांडो तैनात

मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले के पास संदिग्ध कार में विस्फोटक व धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुंबई में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई में स्थित कारमाईकल रोड को सील कर मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया के सामने कमांडो तैनात कर दिया है। मुंबई पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया

गुरुवार को अनिल अंबानी के बंगले के पास पार्क की गई स्कार्पियो कार में 20 जिलेटिन रॉड पाए गए हैं। इसलिए इस मामले की जांच मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस को सौप दी गई है। मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस.चैतन्या के अनुसार

मुकेश अंबानी के बंगले के पास विस्फोटकों से भरे कार को पुलिस ने गुरुवार को देर रात बरामद कर लिया है। कार में पाए गए 20 जिलेटिन के रॉड आपस में जोड़े नहीं गए थे। इस कार का नंबर मुकेश अंबानी की सुरक्षा में लगाई गई एक कार के नंबर जैसा ही है। साथ ही गाड़ी में से धमकी भरा पत्र और अन्य कई नंबरप्लेट बरामद किए गए हैं। इसलिए पुलिस ने मुकेश अंबानी के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है और कारमाईकल रोड को भी सील कर दिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर मिली संदिग्ध कार की जानकारी मिलते ही स्थानीय गांवदेवी पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इसके बाद कार में विस्फोटक मिलने की खबर मिलते ही मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस, बम निरोधक टीम, स्वान पथक भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल पर गहन छानबीन करने के बाद संदिग्ध कार बरामद कर लिया है। गृहराज्यमंत्री शंभुराजे देसाई ने कहा कि मुंबई में प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : स्क्रीन के आगे अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं सार्थक कपूर – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button