राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक ने अवैध खनन को लेकर अपनी ही सरकार के मंत्री को कटघरे में किया खड़ा

कोटा। अवैध खनन के खिलाफ पूर्व मंत्री व सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ 23 जनवरी को बारां में प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। विधायक भरत सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जमीन में से कुछ कीमती चीज निकालनी है, तो बहुत गहरा खोदना पड़ता है। मुझे उम्मीद है सच्चाई की जीत होगी। वहीं भरत सिंह ने कहा कि माइक इसलिए इस्तेमाल करते हैं कि आपकी आवाज दूर तक जाए।

उन्होंने कहा कि आवाज उठाने से भी एक नया डेवलपमेंट हुआ है कि खान की झोपड़िया गांव में अवैध खनन बंद हुआ है। वहीं भरत सिंह ने बयानों का हमला करते करते हुए सरकार पर जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त का आरोप भी लगाया है। विधायक भरत सिंह ने इशारे ही इशारे में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर बाराँ जिला परिषद चुनावों में जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त करने के आरोप लगा दिए।

विधायक सिंह ने कहा कि बाराँ जिला परिषद में हमारा बहुमत नही था लेकिन वहां भाजपा की मदद से खरीद फरोख्त की गई जिससे वहां हमारा प्रमुख बना सिंह ने आरोप लगाया कि बाराँ में भाजपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते है, जब कांग्रेस को जरूरत होती है तो भाजपा साथ देती है, और जब भाजपा को जरूरत होती है तो कांग्रेस साथ देती है।

Related Articles

Back to top button