राजनीतिराज्यहरियाणा

कांग्रेस ने क्रॉस वोट मामले में हरियाणा विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से किया सस्पेंड, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

हरियाणा: राज्य सभा चुनाव बीतते ही कांग्रेस द्वारा हरियाणा विधायक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के मामले में कुलदीप को पार्टी से बहर का रास्ता दिखाते हुए उनके खिलाफ यह कड़ा फैसला लिया है। कल 10 जून को हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इस वोटिंग में कुलदीप ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को वोट नहीं दिया था और वे हार गए थें। अब कांग्रेस ने विधायक कुलदीप को कार्यकारिणी की सदस्यता समाप्त कर पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य सभा में पार्टी के खिलाफ वोटिंग के बाद बिश्नोई का पार्टी में हो रहे विरोध को देखते हुए यह बड़ा एक्शन लिया है।

ख़बरों की माने तो कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से काफी समय से नाराज चल रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि, कांग्रेस उन्हें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपेगी ,लेकिन एसा न होने पर वे लगातार विरोध करते नजर आ रहे थें। हाल ही में उदयभान को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जिन्हें भूपेंद्र सिंह हुड्डा का काफी करीबी मन जाता है। न्नारा कुलदीप राहुल गांधी से मिलने की लगातार कोशिश भी कर रहे थें। कांग्रेस से बात न बनती देख बिश्नोई ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क में आ गए थें। जिसके बाद ही उराज्य सभा चुनाव में उनका वोट कांग्रेस के अजय माकन के अपोजिट चला गया और बीजेपी का प्रत्याशी जीत गया। कांग्रेस नेता अजय माकन हार गयें। हाल ही में हरियाणा प्रदेश समिति में बड़ा फेरबदल हुआ और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी खे जाने उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। विधायक बिश्नोई इससे नाराज थे। वो लगातार राहुल गांधी से मुलाकात करने का समय मांग रहे थे, जो की नही मिला। इस बीच उन्होंने भाजपा नेताओं से अपना संपर्क मजबूत किया।

गौरतलब है, हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा था कि, फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, हम सांप के ख़ौफ़ से जंगल नही छोड़ा करते। हरियाणा में कांग्रेस को अपने ही विधायक के बागी होने से जोर का झटका लगा है। हरियाणा में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा की दो सीटों पर जीत दर्ज किया है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार देर रात दोनों की जीत की घोषणा की है। हालांकि चुनाव नियमों के उल्लंघन के आरोपों को लेकर मतगणना सात घंटे से अधिक देरी से शुरू हुई और देर रात दो बजे नतीजों की घोषणा की गई थी।

खबरों की माने तो हरियाणा विधायक कुलदीप बिश्नोई द्वारा कांग्रेस के खिलाफ वोटिंग करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी जमकर तारीफ कीया है। उन्होंने कहा, कुलदीप का यह स्वाग्तयोग्य कदम है, उन्होंने अपने अंतरात्मा की आवाज सुनी और भाजपा प्रत्याशी को वोटिंग किया। विधायक कुलदीप ने भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों में भरोसा दिखाया है। कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ कितनी कड़ी कार्रवाई करेगी इसके बारे में उन्होंने तनिक भी नहीं सोचा और अपने आत्म सम्मान में अहम फैसला लिया। अगर कुलदीप बीजेपी में प्रवेश करते हैं तो, उनका हम दिल से स्वागत करगें।

Related Articles

Back to top button