राज्यराष्ट्रीय

देश में 6 हजार से मिले कोरोना संक्रमित, 374 लोगों की हुई मौत

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,650 नए मामले सामने आए हैं और 374 लोगों की मौत हुई है। देश में ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 358 हो गई। नई मौतों के साथ, देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,79,133 हो गई है।

पूरे देश में ओमिक्रोन संक्रमण की संख्या 358 हो गई है। हालांकि, कुल ओमिक्रोन पॉजिटिव में से 114 को छुट्टी दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक 17 राज्यों ने ओमिक्रोन संक्रमण की सूचना दी है। पिछले 24 घंटों में 7,051 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,977 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों में वैक्सीटन की कुल 57,44,652 खुराकें दी गई, जिससे भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 140.31 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 17.97 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button