फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

Corona Latest News: पूर्वोत्तर में 24 घंटे में 8418 लोगों ने दी कोरोना को मात, 7953 नए संक्रमित

गुवाहाटी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पूर्वोत्तर में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी भी सौ से अधिक दर्ज हो रही है। वहीं, असम के बाद त्रिपुरा में सर्वाधिक संक्रमितों की सख्या दर्ज की गयी है।

पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या सात हजार 953 हो गयी है। संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 33 हजार, 4 हो गई है। इनमें पांच लाख, 35 हजार, 674 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल आठ हजार, 418 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 88 हजार, 977 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अबतक छह हजार, 136 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 105 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में चार हजार, 682 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 15 हजार, 898 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 59 हजार, 802 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 992 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 51 हजार, 333 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अबतक तीन हजार, 416 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 51 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 841 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 51 हजार, 971 हो गई है। इनमें 44 हजार 848 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 845 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह हजार, 584 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अबतक 516 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 798 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 51 हजार, 549 है जबकि 41 हजार, 782 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 629 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 942 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 825 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 467 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 36 हजार, 65 हो गई है जबकि 28 हजार, 867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 760 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल छह हजार, 606 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 592 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 370 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27 हजार, 642 है जबकि 23 हजार, 754 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 352 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 772 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 116 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 174 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 21 हजार, 854 है। राज्य में कुल 16 हजार, 111 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 373 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 738 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 372 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 309 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 626 हो गई है। इनमें से 11 हजार, 163 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 334 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 992 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 257 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 312 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 399 हो गई है। इनमें से नौ हजार, 347 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 133 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि तीन हजार, 10 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीज की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button