अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

भारत में कोरोना का ग्राफ सुधरा, वैश्विक स्तर पर 3.84 करोड़ से अधिक संक्रमित

भारत में कोरोना का ग्राफ सुधरा, वैश्विक स्तर पर 3.84 करोड़ से अधिक संक्रमित

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ अब सुधर रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में अमेरिका और ब्राजील से कम मौत हुई हैंं अपने देश में बीते दिन कोरोना से 680 संक्रमितों की जान गई, जबकि अमेरिका और ब्राजील में क्रमश: 970 और 716 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा।

यह भी पढ़े— Covid-19: कोरोना पॉजिटिव हुए मुलायम और साधना, मेदांता में भर्ती 

इससे पहले हर दिन भारत में ही सबसे ज्यादा मौत के आंकड़े आ रहे थे। लेकिन भारत में अब कोरोना पर नियंत्रण में होता दिख रहा है, हालांकि सबसे ज्यादा मामले अब भी हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैंं। बीते दिन 67,708 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 81,514 मरीज ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 73 लाख 7 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 11 हजार 266 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 63 लाख 83 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 12 हजार पर आ गई है।

यह भी देखें: —  गायत्री प्रजापति के मैनेजर ने खोले कई राज, बढ़ सकती हैं पूर्व मंत्री की … 

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

आईसीएमआर के मुताबिक, 14 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 12 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,36,183 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button