टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,291 नए मामले, 118 लोगों की हुई मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,291 नए मामले, 118 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 13 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 291 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,725 तक पहुंच गई है।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े

देश में 2,19,262 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,10,07,352 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.68 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 14 मार्च को 07,03,772 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 22,74,07,413 टेस्ट किए जा चुके हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े :— म्यांमार : प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फिर खूनी कार्रवाई, 38 लोग मारे गए 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

 

Related Articles

Back to top button