राज्य

अरब सागर की ओर बढ़ा चक्रवात शाहीन, भारतीय तटों से हुआ दूर, जानिये मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पूर्वी अरब सागर और पड़ोस के क्षेत्र से शाहीन चक्रवात 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी अरब सागर के मध्यवर्ती क्षेत्र की ओर बढ़ गया। अगले 12 घंटों में इसके गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है। अगले 36 घंटों में यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा और पाकिस्तान के मकरान तट से टकराएगा।

शाहीन चक्रवात गुलाब तूफान से उत्पन्न परिस्थितियों से बना है, जो 26 सितंबर को पूर्वी तट से टकराया था। मध्य भारत, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों को पार करने के बाद गुलाब की तीव्रता और कम हो गई थी। जैसे ही यह अरब सागर में दाखिल हुआ तो गहरा दबाव शुक्रवार की सुबह सघन होकर एक नए तूफान में बदल गया।

यह एक असाधारण घटना है, जिसमें बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न कोई तूफान देश के विभिन्न हिस्सों को पार कर पश्चिमी तट पर पहुंचा और फिर से एक तूफान में तब्दील हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अरब सागर में गहरा दबाव शुक्रवार सुबह चक्रवात शाहीन में तब्दील हो गया। शाम तक इसके गंभीर चक्रवात के रूप में और तेज होने की संभावना है। हालांकि, यह भारतीय तट से दूर जा रहा है।

Related Articles

Back to top button