राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का रायपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का रायपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का रायपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बिहार के विधायक व सह-प्रभारी नवीन 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को रायपुर पहुंची। पहली बार रायपुर दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित आला नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रभारी और सह-प्रभारी का भव्य स्वागत किया।

रायपुर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं का बीजेपी सांसदों-विधायकों के साथ बैठक का दौर चलेगा। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल होंगे। डी. पुरंदेश्वरी पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की भी बैठक लेंगी।

इन बैठकों में राज्य सरकार को घेरने और संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि डी पुरंदेश्वरी भाजपा के सभी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रणनीति बनाएंगे।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के रायपुर पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद डी. पुरंदेश्वरी व नवीन प्रदेश भाजपा और सभी मोर्चा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षोंए कोरग्रुप, सांसदों-विधायकों व प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में शिरक़त करेंगे।

राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। दूसरे दिन 8 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक के बाद पुरंदेश्वरी व नवीन की नई दिल्ली वापसी होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button