ज्ञान भंडार

Dead Body दिखे तो करना चाहिए यह काम, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

img_20161016020921अक्सर आपने लोगों को किसी शव यात्रा के आने पर खड़े होकर प्रार्थना करते हुए देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि लोग ऐसा क्यों करते हैं।

 नहीं जानते तो आज हम आपको बताएंगे कि शव यात्रा दिखने पर क्या करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सभी रुके हुए काम पूर्ण हो जाते हैं।
करें ‘शिव-शिव’ का उच्चारण
आपने देखा होगा कि जब भी कोई शवयात्रा निकलती है तो मार्ग में आने वाले व्यक्ति उसे देखकर प्रणाम करते हैं और शिव-शिव का उच्चारण करते हैं। इसके पीछे शास्त्रोक्त मान्यता यह है कि जिस मृतात्मा ने शरीर छोड़ा है, वह अपने साथ उस प्रणाम करने वाले व्यक्ति के सभी कष्टों, दुखों और अशुभ लक्षणों को ले जाती है।
भटक रही आत्मा को मिलती है शांति
इसके साथ ही उस मृत व्यक्ति को ‘शिव’ यानि मुक्ति मिले। ये नियम ऐसे हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को लाभ की प्राप्ति तो होती ही है और भटक रही आत्मा को शांति भी मिलती है। मनुस्मृति के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शव को ले जाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि मार्ग में गांव जरूर पड़े।
जीवन से दूर होते हैं दुख
ज्योतिष की भाषा में भी शवयात्रा देखना शुभ बताया गया है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति शव यात्रा को देखता है, तो उसके रुके काम पूरे होने की संभावनाएं बन जाती है। उसके जीवन से दुख भी दूर होते हैं और उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।
 
 ब्राह्मण की अर्थी उठाने पर मिलता है पुण्य
पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति ब्राह्मण की अर्थी उठाता है, उसे अपने हर कदम पर एक यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। मात्र पानी में डुबकी लगाने से ही उसका शरीर पवित्र माना जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार यदि कोई ब्राह्मण किसी अन्य ब्राह्मण के शव को अपने स्वार्थ या पैसों के लिए उठाता है, तो 10 दिनों तक वह अशुद्ध रहता है।
 

Related Articles

Back to top button