मध्य प्रदेशराज्य

बैतूल के जंगल के कुएं में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे…

बैतूल। जिले के शाहपुर तहसील के पहावाड़ी गांव के पास कुएं में एक तेंदुए का शव मिला। सूचना मिलने पर शाहपुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया। उत्तर सामान्य वन मंडल के डीएफओ सुधांशु शेखर ने बताया कि पहावाड़ी से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्व विभाग की भूमि पर स्थित पहावाड़ी गांव के पास जंगल में कुएं में एक तेंदुए का शव है।

इसके बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। तेंदुआ नर प्रजाति का है एवं इसकी उम्र करीब 4 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही पशु विभाग के 3 डॉक्टरों के पैनल से तेंदुए का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही करवाया है।

सोमवार को करीब 4 बजे वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डीएफओ शेखर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। तेंदुए का शव कुएं में मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे है। शिकार के संभावित एंगल को भी देखा जा रहा है। सम्भावना है कि तेंदुए को कुंआ नहीं दिखाई दिया होगा और वह नीचे जा गिरा। पानी मे दम घुटने से उसकी मौत हो गई हो। डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button