अन्तर्राष्ट्रीय

डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ द्वितीय ने की घोषणा, 14 जनवरी को छोड़ देंगी सिंहासन

कोपेनहेगनः डेनमार्क की महारानी मार्गरेट-द्वितीय ने आगामी 14 जनवरी को राजगद्दी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है। उनके पुत्र क्राउन प्रिंस फ्रेडेरिक अब राजगद्दी पर आसीन होंगे। महारानी मार्गरेट द्वितीय ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर रविवार को घोषणा की कि अपने राज्याभिषेक की 52 वीं वर्षगांठ पर 14 जनवरी को वह राजगद्दी छोड़ेंगी।

महारानी मार्गरेट द्वितीय अपने पिता राजा फ्रेडेरिक नौवें के निधन के बाद 31 साल की उम्र में राजगद्दी पर आसीन हुई थीं। डेनमार्क में राजशाही की भूमिका काफी हद तक रस्मी होती है। प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडेरिकसेन ने एक बयान में इस फैसले की पुष्टि की।

Related Articles

Back to top button