अद्धयात्मजीवनशैली

दीपावली पर इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, माना जाता है अशुभ

जीवनशैली : इस वर्ष यानि 2020 में 14 नवम्बर को है दीपावली। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा (Lord Ganesha And Goddess Laxmi Puja) की जाती है। इतना ही नहीं दीपावली के दिन दान को भी बहुत महत्व दिया जाता है। दीपावली का पर्व 14 नवंबर 2020 (Diwali Festival 14 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम अयोध्या वापस आए थे और अयोध्यावासियों ने उनका दीए जलाकर स्वागत किया था। माना जाता है कि दीवाली (Diwali) के दिन दिया गया दान कई गुना लाभ देता है। लेकिन दीवाली के दिन कुछ चीजों का दान बहुत ही अशुभ माना जाता है—

हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ काम करेंगी तारा सुतारिया

— दीपावली के दिन झाडू का दान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि झाडू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। अगर आप झाडू का दान करते हैं तो आप मां लक्ष्मी को अपने आपसे दूर कर रहे हैं।
— दीपावली के दिन खिचड़ी आदि का दान करना निषेध माना जाता है। क्योंकि इस दिन न तो कच्चा भोजन खाया जाता है और न ही उसका दान किया जाता है।
— दीपावली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन करने के बाद प्रसाद को बाहर के लोगों में बिल्कुल भी न बांटे और न हीं किसी को दान में दें। । बाहर बांटने के लिए अलग से प्रसाद रखें।
— दीपावली के दिन सरसों के तेल का दान न करें। इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना है। क्योंकि तेल का दान देने से आपके यहां से लक्ष्मी जी चली जाएंगी।

— दीपावली के दिन किसी को भी नारियल, बादाम आदि का भी दान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि यह सभी वस्तुएं मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती हैं।
— इस दिन किसी भी व्यक्ति को धन का दान न दें। इस दिन कुछ वस्तु खरीद कर दान कर सकते हैं। लेकिन इस दिन भूलकर भी पैसों का दान बिल्कुल भी न करें।
— दीपावली के दिन किसी को भी रेशम के कपड़े का दान न करें। इस दिन चावल और दूध से बनी चीजों का भी दान आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि सफेद वस्तुओं को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button