अन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

आधी रात कांपी अंडमान निकोबार की धरती, 5.8 तीव्रता का आया भूकंप

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अंडमान-निकोबार आईलैंड (Andaman-Nicobar Island) में रात 12 बजकर 53 मिनट पर 5.8 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। ये झटके पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 126 किमी की दूरी पर महसूस हुए हैं। भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई में था।

घटना पर जर्मन रिसर्च फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के मुताबिक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूंकप का केंद्र 69 किमी की गहराई पर था। हालांकि, भूंकप से अभी तक किसी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन, सरकार और प्रशासन पूरे हालातों पर नजर बनाए हुए है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अंडमान द्वीप समूह था। भूकंप 69 किलोमीटर की गहराई में आया था। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। वहीं रात में घरों के अंदर सो रहे लोगों के जैसे ही भूकंप के झटकों का एहसास हुआ है, सभी अचानक घरों से बाहर भागने लगे। हालांकि यह है कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button