पर्यटन

आमेर महल में दोबारा शुरु हुई हाथी सवारी, पहले दिन सैलानियों को मिला रोमांच

आमेर महल में दोबारा शुरु हुई हाथी सवारी, पहले दिन सैलानियों को मिला रोमांच
आमेर महल में दोबारा शुरु हुई हाथी सवारी, पहले दिन सैलानियों को मिला रोमांच

जयपुर: विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में मंगलवार को करीब 9 महीने बाद हाथी सवारी शुरू कर दी गई है। हाथी सवारी शुरू होने से हाथी मालिक, महावतों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाथी सवारी की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है।

इसके तहत एक दिन में 50 हाथियों के रोटेशन की ही इजाजत होगी। दूसरे दिन से साथियों को रोटेशन पर लगाया जाएगा। आमेर में कुल 96 हाथी है, जिन्हें एक-एक दिन रोटेशन में लगाया जाएगा। यानि जो हाथी आज रोटेशन पर आएंगे, उनकी दूसरे दिन छुट्टी रखी जाएगी।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने आमेर महल में हाथी सवारी शुरू करने के आदेश जारी किए है। हाथी सवारी के लिए पर्यटकों को कोविड गाइडलाइन की पूरी पालना करनी होगी। पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही सवारी करने की अनुमति दी जाएगी। हाथी सवारी के हर रोटेशन के बाद हौदे को भी सैनेटाइज किया जाएगा। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े: धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला 

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान 18 मार्च से आमेर महल में हाथी सवारी बंद कर दी गई थी। अब पर्यटन व्यवसाय और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए हाथी सवारी दोबारा शुरू करने का निर्णय किया गया है। पहले दिन हाथी सवारी शुरू होने पर पर्यटकों का माला पहनाकर विशेष स्वागत किया गया।

लम्बे समय से हाथी मालिकों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की ओर से हाथी सवारी शुरू करने की मांग की जा रही थी। हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनियां ने भी हाथी सवारी शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा था। इसके बाद सोमवार देर शाम हाथी सवारी शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए। हाथी सवारी शुरू होने पर हाथी मालिकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां और मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button