उत्तराखंडराज्य

देहरादून के प्रेमनगर पुलिस के बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से 2 बदमाश घायल

देहरादून : प्रेमनगर थाना पुलिस की यहां दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। इसके बाद गोली लगने से घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश मीठी बेरी टी-स्टेट की तरफ भागे थे। इसी दौरान पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। जिससे दोनों बदमाश घायल हो गये। वहीं दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल, प्रेमनगर में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की है। इन बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जुटाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button