पंजाब

पिता ने बेटी के साथ की घिनौनी हरकत, घर से भाग चंडीगढ़ पुलिस को लड़की ने बताई आपबीती

लांबड़ा : मुंहबोली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता के खिलाफ थाना लांबड़ा की पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान छोटे लाल पुत्र नकचेद लाल निवासी बिहार हाल निवासी ललियां कलां लांबड़ा के रूप में हुई है।

पीड़िता ने बताया कि 6 साल पहले छोटे लाल बिहार में उनके घर आया था। उसने उसके माता पिता को कहा कि वह बच्ची को नानी के घर ले जाएगा लेकिन वह उसे लांबड़ा के लल्लिया कलां गांव में अपने घर ले आया। बच्ची छोटे लाल और उसकी पत्नी को पापा-मम्मी कहती थी। 3 साल से छोटे लाल नाबालिग के साथ गलत हरकतें कर रहा था, जिस कारण वह 3 बार घर से भाग भी गई पर आरोपी छोटे लाल उसे ढूंढ कर ले आता था।

आरोप है कि 2 माह पहले जब घर में कोई नहीं था तो छोटे लाल ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वह जुल्म सहती रही, इसी दौरान उसने दोबारा दुष्कर्म किया। बच्ची छोटे लाल से तंग आकर चंडीगढ़ भाग गई और वहां की पुलिस को सूचना दी। चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद थाना लंबडा की पुलिस ने छोटे लाल खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button