अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में सब वे स्टेशन पर भीषण फायरिंग, कई लोग घायल-अफरातफरी मची

न्यूयॉर्क: यहां ब्रुकलेन सबवे स्टेशन पर गोलीबारी की खबर है। फायरिंग के साथ-साथ धमाके की भी आवाज सुनाई दी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में कई लोग घायल हो गए और घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि हमले में कई लोगों की मौैत हुई है। हालांकि घायलों और मृतकों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक जानकारी सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि 13 लोग घायल हुए हैं। इस फायरिंग के बाद न्यूयार्क में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

शुरुआती जांच के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स मेट्रो स्टेशन में कंस्ट्रक्शन वर्कर के कपड़ों में आया था। न्यूयार्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि सनसेट पार्क में 36वें स्ट्रीट स्टेशन में स्मोक बम की खबर मिली थी। जब दमकलकर्मी वहां पहुंचे तो पता चला कि कई लोगों को गोली मारी गई है। एक ट्विटर यूजर ने सबवे का वीडियो ट्वीट किया है जहां गोलीबारी हुई। वीडियो में धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है, वहां कुछ जलता हुआ नजर आ रहा है। 

Related Articles

Back to top button