टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

पहली महिला चुनाव आयुक्त महाराष्ट्र की नीला सत्यनारायण का कोरोना से निधन

मुम्बई : महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बनकर इतिहास रचने वाली नीला सत्यनारायण का निजी अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 1972 बैच की आईएएस अधिकारी सत्यनारायण (71) ने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और आखिरकार नौकरशाही सेवा के 42 वर्षों के कार्यकाल में एसईसी पद पर उन्हें काबिज किया गया था।

इसके अलावा, वह एक प्रवीण कवयित्री, लेखक, गायिका, कंपोजर और संगीत निर्देशक थीं, जिन्होंने कई मराठी फिल्मों और कुछ बॉलीवुड गाने कंपोज किए थे। कोरोना उपचार के लिए उन्हें कुछ दिन पहले एक निजी उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Articles

Back to top button