अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डबिहारब्रेकिंगराज्य

बिहार के कटिहार में दुर्घटना में पांच की मौत, छह घायल

ACCIDENT : बिहार के कटिहार में दुर्घटना में पांच की मौत, छह घायल

पटना : बिहार में कटिहार जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)-31 पर समने से आ रही है एक ट्रक की ऑटो के साथ हुई टक्कर में ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ है। दुर्घटना पोठिया थाना क्षेत्र के समेली खैरा बहियार के समीप हुई।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक

जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र के एनएच-31 पर खैरा बहियार समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक व ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी घायलों का उपचार समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह भीषण सड़क दुर्घटना कटिहार में सोमवार की अहले सुबह तीन बजे हुई है। ऑटो पर सवार सभी लोग बैंड पार्टी का काम करते थे, जो पूर्णिया के मरंगा से शादी में बाजा बजा कर वापस घर कुर्सेला लौट रहे थे।

इस भीषण घटना में ऑटो पर सवार बैंड बाजा पार्टी के पांच सदस्यों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया ओपी में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी व दरोगा डॉ. सुनील कुमार राय पहुंचे।

मृतकों के नाम

  1. अर्जुन मोची 50 वर्ष
  2. किशोर पासवान 45 वर्ष
  3. धर्मेंद्र कुमार मंडल 50 वर्ष
  4. सुशील कुमार मोची 30 वर्ष
  5. छोटे लाल राम 42 वर्ष।

मृतक कुर्सेला थाना क्षेत्र के मजदिया और छोटे लाल भंगहा का रहने वाला बताया जाता है।

घायलों के नाम

  1. संतोष कुमार 25 वर्ष
  2. मिठू कुमार 17 वर्ष
  3. चिंटू कुमार 16 वर्ष
  4. श्री मोची 60 वर्ष
  5. सियाराम मंडल 32 वर्ष
  6. सभी फलका के भंगहा गांव निवासी बताया जा रहा है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— समुद्र में तेल रिसाव के बाद इजरायल ने बंद किया भूमध्यसागरीय तट – Dastak Times

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button