BREAKING NEWSCrime News - अपराधTOP NEWSउत्तर प्रदेशपीलीभीतफीचर्ड

टाइगर रिजर्व में वन कर्मी की गोली लगने से मौत, पुलिस मौके पर

पीलीभीत, 8 सितंबर, दस्तक टाइम्स (विकास सिंह) : पीलीभीत में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढक्का चाट में हरीपुर रेंज की वन चौकी पर तैनात वाचर संदीप सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी महादेव चौकी पर ही संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला।

घटना की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सिंह पहुंचे आसपास के ग्रामीणों से  घटना  के बारे में जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेजा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह भी मौके पर पहुंचे रेंजर साजिद हसन हरिपुर चौकी इंचार्ज अवध बिहारी अन्य पुलिसकर्मी वन विभाग के कर्मचारी घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे थे।

Related Articles

Back to top button