उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बांटा लांच पैकेट

लखनऊ: आज भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि आज कम्यूनिटी किचन का 28वां दिन है जो अपने निज निवास स्थान-3/222 विजयन्तखंड निकट मिनी स्टेडियम गोमती नगर थाना-विभूतिखंड जनपद-लखनऊ पर चलाया जा रहा है। यह कम्यूनिटी किचन 27 मार्च से लगातार चलाया जा रहा है जिसमें अलग-अलग भोजन के पैकेट तैयार किये जाते है इस कम्यूनिटी किचन में आज लगभग 1700लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार किये गये है कम्यूनिटी किचन पर ही चिनहट, मटियारी, उत्तरधौना, मल्हौर, लौलाई, कमता, देवा रोड़, हुसेडिया, कठौता, तखवा तथा गोमती नगर के आस-पास के गरीब मजदूर को प्रतिदिन भोजन के पैकेट सामाजिक दूरी बना कर बटवाया जा रहा है तथा सभी को मुह ढकने हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है सभी लोग अपना मुह ढकने के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रख रहे है तथा एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बना कर भोजन ले रहे है।

इसके अतिरिक्त अन्य जरूरतमंद लोगों को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सामाजिक संगठनो के माध्यम से भोजन पैकेट वितरित किया जा रहा है तथा जब से इस कम्यूनिटी किचन में भोजन वितरित किया जा रहा है तब से लोगों के खाने-पीने की समस्या समाप्त हो गयी है और लोगों का पलायन भी रूक गया है। राम निवास यादव ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए। यह कम्यूनिटी किचन लखनऊ लांकडाउन 3मई2020 तक लगातार चलता रहेगा। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा प्यासा नही रहेगा। यह कम्यूनिटी किचन जनता की सेवा में लगा रहेगा। इस कम्यूनिटी किचन में संजय मिश्रा, ए.पी. सिंह, राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, डा0 अनूप सिंह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, अनिल जायसवाल मंडल महामंत्री चिनहट शहरी, उमाशंकर साहू पूर्व जिला मंत्री द्वारा आज सहयोग किया गया।

Related Articles

Back to top button