उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंगराज्य

बस्ती के कुआनो नदी के सेल्हरा घाट पर पुल निर्माण के लिए धन जारी

बस्ती : जिले के कुआनो नदी के सेल्हरा घाट पर पुल निर्माण के लिए शासन द्वारा 9.54 करोड़ रूपया जारी कर दिया गया है। विधानसभा की महादेवा सीट से (भाजपा) विधायक रवि सोनकर ने गुरूवार को यहां बताया कि कुआनो नदी के सेल्हरा घाट पर पुल निर्माण के लिए शासन द्वारा 9.54 करोड़ रूपया जारी कर दिया गया है। इसका निर्माण शुीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। इस पुल के निर्माण से 100 से ज्यादा गांव जुडे़गे।

उन्होंने कहा कि जून 2021 तक यह पुल तैयार हो जायेगा। कुआनो नदी कुदरहा ब्लाक को दो हिस्से में बांटती है। नदी दूसरी ओर ठोकवा, बननी, सिसई, कचनी तथा कोप समेत अन्य गांवों के लोग नदी पार करके नांव के सहारे आते जाते थे। इस पुल के निर्माण से विकास गति को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button