टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराज्य

सीएम पर तंज, ममता दीदी आप जाने की तैयारी कर लीजिए: शेखावत

जोधपुर : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा कि अहंकार और दमन तो रावण का भी नहीं बचा था, ममता दीदी आप तो जाने की तैयारी कर लीजिए।

ममता दीदी के पैरों के नीचे से जमीन खिसकती जा रही : शेखावत

कोलकाता में शुक्रवार रात मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि ममता दीदी के पैरों के नीचे से जमीन खिसकती जा रही है। उनको भी इस बात का भरोसा हो गया है कि परिस्थितियां विपरीत हैं। सत्ता खोने का भय और उससे उत्पन्न छटपटाहट उनकी पार्टी और उसके गुंडा तत्वों के कार्यकलापों में दिखाई दे रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से पूरा समाज और जनता प्रतिक्रिया दे रही है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बंगाल अब बदलाव चाहता है और बदलाव की ओर देख रहा है।

पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि नड्डा जी पर हमला बहुत बड़ी घटना है। भाजपा के 10 करोड़ कार्यकर्ता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत अपमान और यातनाएं झेली हैं।

कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुईं, घर जलाए गए, उनकी पिटाई की गई, उन्हें जेलों में डाला गया, हमारे सांसदों और विधायकों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन न तो यह भाजपा के जज्बे को कुचल सकते हैं, न दबा सकते हैं, उल्टा हर बार ऐसी घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कई गुना बढ़ रहा है।

शुभेदु अधिकारी समेत दूसरे तृणमूल कांग्रेस विधायकों के इस्तीफों पर शेखावत ने कहा कि ममता दीदी यह तो शुरुआत है। अभी तो देखते जाइए, क्या होने वाला है। आपका जहाज डूब रहा है। डूबते हुए इस जहाज में कोई भी आपके साथ खड़ा नहीं रहेगा।

थोड़े दिन रुकिए, पीछे घूमकर देखिएगा तो आपके पीछे जो हुजूम दिखाई देता था, वो सिमटता हुआ दिखाई देगा। शुभेंदु अधिकारी के भाजपा ज्वाइन करने पर शेखावत ने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। इंतजार का फल हमेशा अच्छा होता है।

शेखावत को छह लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा

बंगाल में कुछ लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिलने संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बात मुझे मीडिया के माध्यम से ही पता चली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल आ रहे हैं। उनके साथ बैठक के बाद ही आगे तय हो पाएगा कि किस तरह की जिम्मेदारी दी गई हैं।

यह भी पढ़े:- काकोरी कांड के शहीदों की ‘राष्ट्र साधना’ युगों-युगों तक करती रहेगी प्रेरित : CM – Dastak Times

शेखावत ने बताया कि वर्तमान में भाजपा की बंगाल यूनिट केंद्रीय यूनिट के मार्गदर्शन में जनजागरण अभियान चला रही है। मुझे छह लोकसभा क्षेत्रों में अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। मैं दूसरी बार बंगाल में आया हूं। पहले में दो दिनोंं के प्रवास पर तीन लोकसभा क्षेत्रों की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में गया था। इस बार शेष विधानसभा क्षेत्रों में जा रहा हूं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button