अन्तर्राष्ट्रीय

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो पोलैंड से बेटी संग भारत आ गई ‘गौरी मेम’…करोड़पति लड़की अब झारखंड के लड़के संग रहने को तैयार

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर शुरू हुए एक और लव स्टोरी की प्रेमिका ने बाॅर्डर पार अपने प्रेमी से मिलने भारत पहुंची। दरअसल, पोलैंड की एक महिला को इंस्टाग्राम पर झारखंड के एक युवक के साथ चैटिंग करते हुए इतना गहरा प्यार हो गया कि वह अपनी 6 साल की बेटी को लेकर भारत आई गई।

महिला का नाम पोलाक बारबरा है, उसकी इंस्टाग्राम पर रांची के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव के रहने वाले मो. शादाब से मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों ने बात करनी शुरू की और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और प्यार भी इतना गहरा हो गया कि वह सात समुंदर पार पोलैंड से भारत आ गई। बारबरा और शादाब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। बारबरा का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह चाहती हैं कि शादाब उससे शादी कर उसके साथ पोलैंड में सेटल हो जाए। बारबरा की उम्र 45 वर्ष है जबकि उसका प्रेमी शादाब 35 साल का है।

इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती 2021 में हुई थी। वहीं शादाब के गांव पहुंचते ही बारबरा भारत की गर्मी ने इस कदर परेशान किया कि शादाब को 2 एसी लगवाने पड़े और वहीं घर में उनके मनोरंजन के लिए एक नया कलर टीवी भी लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ शादाब की प्रेमिका बारबरा उसके घर में घरेलू कामकाज में हाथ भी बंटा रही और तो और गाय का गोबर और कचड़ा भी साफ कर रही है। बारबरा को देखने के लिए उसके घर पर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। इससे वह परेशान हो उठी है। वह कहती हैं कि हिन्दुस्तान उसे बेहद खूबसूरत देश लगा है। यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं।

बारबरा ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अपने देश लौट जाएंगी। उनकी कोशिश होगी कि शादाब को पोलैंड का वीजा दिलवा सकें। बारबरा वहां नौकरी करती हैं। उनके पास घर -गाड़ी सब कुछ है।

Related Articles

Back to top button